गिरीश तिवारी /AKD
सोनभद्र। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।” पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
