निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित
  • जीवनदीप निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत
  • के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
Share

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जीवनदीप निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर न्याय की मांग पर अड़े रहे। वही मौजे पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी 27 वर्षीय रविता पत्नी जय सिंह को 2 सितंबर को प्रसव के लिए जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 3 सितंबर की शाम करीब पांच बजे बच्चे के जन्म के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बच्चे की तबीयत भी जन्म के बाद बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक बच्चे का इलाज अब किसी अन्य निजी अस्पताल में कराया जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन के समझाने के बाद परिजन अंतिम परीक्षण के लिए शव भेजने को राजी हुए। मामले में प्रसूता की मौत के वास्तविक कारण और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें