रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई, रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • पुलिस ने मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Share


सोनभद्र। मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई, रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुआर गांव का है। जहां 31 अगस्त की शाम किराने की दुकान पर सामान लेने गए जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, दुकान पर मौजूद नामजद आरोपियों ने एक राय होकर जोगेन्द्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर जब उनकी भाभी आभा देवी मौके पर पहुंचीं और उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में आभा देवी की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम बहुआर क्षेत्र में गश्त और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास करीब ढाई बजे पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक, श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक, सुनील पाठक, निलेश उर्फ राजन पाठक और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें