जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत
  • रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना दुद्धी क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
  • उन्होंने जुलूस के निर्धारित
Share

रिपोर्ट रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना दुद्धी क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।एएसपी ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जुलूस मार्ग पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें