
सोनभद्र में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए थानों के निरीक्षण का सिलसिला जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने गुरुवार की रात पन्नूगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रागार, मालखाना, अभिलेख, मेस और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मिशन शक्ति के तहत महिला और बाल सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।पन्नूगंज थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने अर्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। थाना परिसर पहुंचने पर गार्ड ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद एएसपी ने थाना परिसर और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस और पुलिसकर्मियों के आवासीय परिसर का जायजा लिया गया। शस्त्रागार में हथियारों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिसकर्मियों से हथियारों को खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया भी कराई गई। हथियारों की सुरक्षित देखरेख और नियमित अभ्यास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मालखाने और थाने के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। अभिलेखों को अद्यतन रखने और नियमानुसार व्यवस्थित तरीके से रखे जाने के निर्देश दिए गए।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण, हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में एएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
सोनभद्रOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान
अपराधOctober 2, 2026पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
















