
सोनभद्र में नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुर्गा पंडालों का निरीक्षण, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ बाजारों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुश्री मेविस टॉक ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज थाना और महिला थाना पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान संभावित दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एएसपी ने आमजन और स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में पैदल गश्त, चेकिंग और निगरानी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
सोनभद्रOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान
अपराधOctober 2, 2026पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
















