
सोनभद्र। दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान और प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल कैंपस तथा कैंपस के बाहर साफ-सफाई की। बच्चों ने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क व परिसर में पड़े कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला। इस दौरान बच्चों ने “कूड़ा कूड़ेदान में ही डालो” का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या चित्रा जालान, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान, सुषमा पांडे, उमाकांत दुबे, प्रियंका चौबे, प्रतिमा, निशा, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा, काजल, अपर्णा, प्रिया, महेश त्रिपाठी, अश्वनी मिश्रा, योगेश नारायण, हरिओम पांडे, धर्मेंद्र पांडे सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
सोनभद्रOctober 2, 2026गांधी-शास्त्री जयंती पर दी आर्यंस एकेडमी में चला स्वच्छता अभियान
अपराधOctober 2, 2026पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
















