
डाला।सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और दूसरे युवक से बातचीत का शक सामने आया है। आरोपी प्रेमी ने कथित तौर पर इसी शक में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी।हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में 26 सितंबर को युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या समेत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और हथवानी निवासी करीब 22 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मुन्ना के बीच करीब दो महीने से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर युवती का गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने युवती के शव को जंगल में छोड़ दिया था। मामले में वांछित चल रहे मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 3, 2026प्रेमी ही निकला युवती का हत्यारा, दूसरे युवक से बातचीत के शक में दबाया गला
सोनभद्रOctober 3, 2026मध्य रात्रि घनी आबादी के बीच पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, हड़कंप
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026गोलगप्पे खाते-खाते बाइक में घुसा सांप, युवक के उड़े होश
उत्तरप्रदेशOctober 2, 2026रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र















