
उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया गया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM मुंबई ने उन्हें जनसेवा, उत्कृष्ट पुलिस नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया है। करीब तीन दशक के पुलिस सेवा काल में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से लेकर 23 बच्चों को बंधक मुक्त कराने और कुंभ जैसे विशाल आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने तक उनके कार्यों की अलग पहचान रही है।VOउत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोहित अग्रवाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM मुंबई ने प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया है। मुंबई में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान जनसेवा, उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।खास बात यह है कि मोहित अग्रवाल इसी संस्थान के पूर्व छात्र हैं। पहले यह संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग यानी NITIE के नाम से जाना जाता था।1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल का पुलिस सेवा में करीब तीन दशक का अनुभव रहा है।
साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में पुलिस प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालने के साथ उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।वर्ष 2005-06 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी सेवाएं दीं। वहीं 2023-24 में उत्तर प्रदेश एटीएस के प्रमुख रहते हुए ISIS से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने वाली कार्रवाई में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई।प्रयागराज में 2013 और 2019 के कुंभ मेले के दौरान भी उन्होंने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।उनके पुलिस करियर का एक बेहद उल्लेखनीय अभियान फर्रुखाबाद का ऑपरेशन मासूम रहा। इस दौरान एक अपराधी ने 23 बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई में अपराधी मारा गया और सभी 23 बच्चों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। इस साहसिक अभियान के लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक भी प्रदान किया गया।इसके अलावा बिकरू कांड से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण और कंप्यूटरीकरण में भी उनका योगदान रहा है।मोहित अग्रवाल को राष्ट्रपति के वीरता पदक के अलावा विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक और केंद्रीय गृह मंत्री के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।करीब तीन दशक की पुलिस सेवा, चुनौतीपूर्ण अभियानों में नेतृत्व और जनसुरक्षा के प्रति समर्पण के बीच IIM मुंबई का यह सम्मान उनके पेशेवर सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 16, 2026साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
अपराधNovember 16, 2026करोड़ों के गबन का आरोप, हिसाब मांगने पर AI तस्वीरों से बदनाम करने की कोशिश
उत्तर प्रदेशNovember 16, 2026प्रेम विवाह के बाद तमन्ना बनीं मुस्कान, जाने वजह
उत्तरप्रदेशNovember 16, 2026पेट्रोल पम्प के बगल मे चल रहे रेस्टोरेंट मे लगी भयंकर आग















