डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी) -भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार डाला मंडल किसान मोर्चा की मंडल कार्य समिति बैठक बुधवार नगर स्थित तिवारी कटरे में संपन्न हुई जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई बैठक में पं दीन दयाल उपाध्याय व पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अभिचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया,राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के बाद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार ने सही मायनों में किसानों की चिंता की है और उनकी बेहतरी के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएं ही हमारी असली ताकत हैं। हमारी सरकारों की इन योजनाओं से किसानों के जीवन और गांवों में क्या बदलाव आया है, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के प्रवक्ता की तरह इन कामों और योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं चुनाव नजदीक हैं और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की मशाल लेकर मैदान में हैं। ऐसे में हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालना है और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में, एक सजग प्रहरी के रुप में कार्य करना है वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का प्रावधान किया। स्वामित्व योजना में किसानों को उनकी प्रापर्टी का अधिकार दिया। प्रधानमंत्री आवास दिये, गैस कनेक्शन दिए और आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के प्रयासों और किसानों की मेहनत के बल पर ही हम 2024 का चुनाव भी जीतेंगे हमारी सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां ही हमारी ताकत हैं ।इस अवसर पर मनीष विश्वकर्मा, प्रेम जयसवाल, अजय कुमार विश्वकर्मा, मंगल विश्वकर्मा, अभिषेक जयसवाल, श्री निवास सिंह, संदीप कुमार, जितेंद्र प्रताप शर्मा, नंदलाल, प्रदीप, पिंटू मोदनवाल, हरेंद्र कुमार, अजय कुमार, विजय शंकर, आजाद अहमद, अमन रावत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे वहीं बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सदन साहू द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
