
( रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क क्षेत्र में रवानी चंद्रवंशी समाज की बैठक आज आहुत की गई जिसकी अध्यक्षता राजनारायण सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया गया तथा संचालन जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी द्वारा किया। बैठक में रवानी जाति को अनुसूचित जनजाति में दर्ज किया जाने के लिए विचार विमर्श किया गया और सर्वे जनगणना 1891 ई. और 1931 ई. के जनगणना और सरकारी गजट को आधार मानते हुए सरकार से मांग की गई। बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि यदि हमारी मांग सरकार नहीं मानती तो साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय की शरण में जाने के लिए हम चंद्रवंशी समाज के लोग बाध्य होंगे बैठक में श्री अशोक चंद्रवंशी महेश्वर चंद्रवंशी एडवोकेट नारायण नागेंद्र चंद्रवंशी मनदीप चंद्रवंशी एडवोकेट कृष्ण कुमार चंद्रवंशी बनारसी चंद्रवंशी सूरज चंद्रवंशी राकेश चंद्रवंशी तथा ग्राम प्रधान नरोखर संजय चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















