सोनभद्र। जिले में इलाज के नाम पर डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। प्रसूता महिला और नवजात, दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डिलेवरी के दौरान गंभीर लापरवाही हुई और हालत बिगड़ने के बाद महिला को वाराणसी रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। अब परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यह मामला सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज का है। मौअरिया थाना पन्नूगंज निवासी शीला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी पूनम को डिलेवरी के लिए रामा हॉस्पिटल, उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर मिश्रा और अन्य डॉक्टरों ने बिना सही तैयारी के ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया और महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने की बजाय महिला को जल्दबाजी में अपने बताए गए एलके हॉस्पिटल, डाफी वाराणसी रेफर कर दिया।

जहां भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई। दोनों मौतों से परिजनों में गुस्सा है और उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने उनकी बेटी और नवजात दोनों की जिंदगी छीन ली। अब परिजन दोषी डॉक्टरों और अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस दौरान परिजनों द्वारा जमकर हंगामा भी किए जाने की बात सामने आई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझा कर मामले को शांत कराया। वहीं मामले में मृतिका की ननद बिमला ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी भाभी के पेट में बच्चा था जो ऑपरेशन के दौरान रामा हॉस्पिटल में मृत अवस्था में पैदा हुआ। फिर भाभी की हालत खराब हुए जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया।

जहां उनकी भी मौत हो गई। इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि रामा हॉस्पिटल ने एक से डेढ़ लाख रुपए भी डिलेवरी उपचार के नाम पर वसूले। वापस हम लोग जब आय तो अस्पताल के कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की रहने वाली पूनम देवी उम्र 25 वर्ष है। वह प्रसव हेतु रामा अस्पताल सोनभद्र में एडमिट थी। अचानक उनकी हालत खराब होने के कारण उनको डॉक्टरों द्वारा वाराणसी रेफर किया गया। जहां एलके अस्पताल में जच्चा – बच्चा की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि राम अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर, शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
