डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब डाला द्वारा नगर पंचायत डाला के वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 व 10 के असहाय एवं वंचित लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, वृद्ध, मजदूर तथा ठंड से सर्वाधिक प्रभावित परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव की राहत प्रदान की गई।कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने किया।

उन्होंने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब डाला केवल समाचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता आ रहा है।

ठंड, विपदा या किसी भी कठिन परिस्थिति में सबसे पहले प्रभावित होने वाला वर्ग गरीब और असहाय होता है। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। प्रेस क्लब डाला पूर्व से ही सेवा और सहयोग के कार्य निरंतर करता आ रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब डाला के संरक्षक राज किशोर गुप्ता, राजवंश चौबे, अर्जुन मौर्य, संजय केसरी, ईश्वर जायसवाल, नीरज पाठक,महेश सोनी,शेएब सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
