सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरवार में शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और सभी ने एक स्वर में दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों की सूचना पर रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
