रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर पांच स्थित राजू के घर से लेकर रिंकू सोनी के घर तक सीसी रोड के निर्माण हेतु मंगलवार को राजपाल द्वारा नामित सदस्य सुमित सोनी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के द्वारा पूजा करने के बाद नारियल तोड़कर सड़क निर्माण हेतु शुभारंभ किया गया ,जिससे आसपास के नगरवासियों मैं खुशी का माहौल व्याप्त है, नामित सदस्य सुमित सोनी ने बताया कि कल ही मैंने नगर पंचायत में सदस्य के रूप में शपथ लिया है इसके पूर्व ही मेरे द्वारा घर के आसपास की जितनी भी गली की खराब सड़के थी, उनके निर्माण हेतु मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री सहित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था, जिसका असर आज मेरे घर से होकर गुजरने वाली गली की सड़क का निर्माण शुरू होने को लेकर दिख रहा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत लगभग 5.35 लाख रुपए से निर्माण होना शुरू हो गया है, जिससे नगर वासियों को सड़क की समस्या से समाधान मिलेगा, वही नगरवासियों में चर्चा का विषय बना है ,कि कल ही नगर पंचायत में राज्यपाल द्वारा मनोनीत तीन लोगों को उपजिलाधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई है ,और आज से इसका असर भी मोहल्ले में दिखने लगा है ,जो सराहनीय कार्य है, ऐसे ही जन प्रतिनिधि जनता की सेवा व समस्या का समाधान करते रहे, इस मौके पर भगवान सोनी पंकज अग्रहरि अंकित जौहरी सभासद सोनू खान सहित आने लोग मौजूद रहे,
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
