सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 26 वर्षीय प्रीति राजभर अपने दो मासूम बच्चों—4 वर्षीय आर्यन और 8 महीने के दूधमुंहे बच्चे के साथ फांसी के फंदे से लटकी मिली। एक ही परिवार के तीन शव एक साथ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रीति का पति राजन शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था और हाल ही में भैंस की मांग को लेकर विवाद हुआ था। करीब 15 दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव हुआ था, जिसके बाद समझौता कराया गया और मायके पक्ष ने भैंस देने का आश्वासन दिया था।परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी के बाद यह खौफनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष और मायके पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के पिता राम कुँवर राजभर ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज और घरेलू हिंसा की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है, जहां एक मां अपने दो मासूमों के साथ मौत के फंदे तक पहुंच गई।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
