AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र ।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित अखाड़ा मोहल्ला वार्ड नंबर 15 के सहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय रुक्मिणी की मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराई गई महिला की मौत ने परिजनों को आक्रोशित कर दिया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि गंभीर दर्द के बावजूद न तो कोई जरूरी जांच कराई गई और न ही बीमारी की सही पहचान की गई, बल्कि सिर्फ ग्लूकोज चढ़ाकर और दर्द का इंजेक्शन देकर इलाज चलता रहा।परिजनों के मुताबिक, सुबह अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी और डॉक्टर को बुलाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन समय पर कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन बेकाबू हो गए और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर मौके से गायब हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। दूसरी तरफ अस्पताल स्टाफ का दावा है कि महिला को परिजनों द्वारा पानी पिलाया गया, जिससे पानी फेफड़ों में चला गया और उसकी मौत हुई, लेकिन परिजन इस दावे को सिरे से खारिज कर इलाज में लापरवाही को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 6, 2026निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, लापरवाही के आरोप पर परिजनों का हंगामा
Breaking_NewsMay 6, 2026कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
सम्पादकीयMay 5, 2026रेणुकूट गांधी मैदान के पास किन्नरों के दो गुटों में बवाल, बधाई को लेकर विवाद ने लिया उग्र रूप, घंटों जाम
