रवि सिंह
सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने सरकारी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 25 फीट गहरे पानी में डूबे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को लगभग तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।जानकारी के अनुसार धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के पास शनिवार शाम करीब चार बजे पूजा देवी (25 वर्ष) पत्नी अर्जुन गोंड ने सरकारी कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने पति से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, महफूज अली और सियाराम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में अधिक पानी होने के कारण शव निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब तीन घंटे बाद महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता भीम सिंह और भाई रामलाल भी मौके पर पहुंच गए। शव बाहर निकलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
