AKD।गिरीश तिवारी
डाला। सोनभद्र – थाना चोपन अंतर्गत डाला चौकी पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की स्थिति की जांच की गई।

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।इसके अलावा चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
