डाला/सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)-चोपन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार थाना चोपन में दर्ज मुकदमा संख्या 0151/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 5:50 बजे चोपन रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास से वांछित आरोपी राजन उर्फ राजेश पुत्र रामचन्द्र, निवासी बेलहत्थी टोला सजहवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
