सोनभद्र : मानवता शर्मसार,झाड़ियों में मिली जीवित नवजात बच्ची, पुलिस ने बचाई जान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)-जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
  • रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोन इको प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक नवजात
  • बच्ची जीवित
  • हालत
Share

सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)-जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोन इको प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची जीवित हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कपड़े में लिपटी नवजात को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बच्ची को रॉबर्ट्सगंज स्थित मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को फिलहाल सामान्य बताया है।इस मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि पीआरबी पुलिस को सूचना मिली थी कि लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे इको प्वाइंट की पहाड़ी पर एक जीवित नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को सूचित किया गया। कोतवाल स्वयं एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वर्तमान में बच्ची का इलाज चाइल्ड केयर यूनिट की निगरानी में चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें