अवैध खनन के मामले में बालू लदा ट्रैक्टर सीज, जाने पूरा मामला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गौ-तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
  • इसी क्रम में आमजन से गोपनीय सूचना प्राप्त
  • करने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।
Share

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गौ-तस्करी एवं अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन से गोपनीय सूचना प्राप्त करने हेतु एंटी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। इसी क्रम में 07 नंबर 2025 को रात्रि करीब 02.00 बजे, ग्राम सेमिया टोला, छितिकपुरवा के नदी क्षेत्र में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर खनिज विभाग सोनभद्र एवं थाना जुगैल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर छापेमारी की गई। मौके पर पुलिस बल को देखकर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहन चालक भागने लगे। टीम द्वारा पीछा करने पर एक स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर बालू लदा हुआ को पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जबकि अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बरामद वाहन को पुलिस बल की सहायता से थाना परिसर लाकर सीज़ कर दिया गया है। इस संबंध में थाना जुगैल पर धारा 303(2), 317(2) भा.दं.सं. (बीएनएस) एवं धारा 3/58/72/30 प्र0उ0प0 खनिज अधिनियम (परिहार नियमावली 2021) तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें