यूपी के इस विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • झांसी।
  • लोक निर्माण विभाग( PWD) में फैले भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • सेवानिवृत्त
  • कर्मचारी के भुगतान और पेंशन के नाम पर रिश्वत
Share

झांसी। लोक निर्माण विभाग( PWD) में फैले भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सेवानिवृत्त कर्मचारी के भुगतान और पेंशन के नाम पर रिश्वत मांग रहे लोक निर्माण विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया वह कर्ज लेकर रिश्वत की रकम देने आया था। झांसी में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड–3 में तैनात बाबू संतोष कुमार निरंजन एक सेवानिवृत्त कर्मचारी धनश्याम के फंड आदि का लगभग 16 – 17 लाख रुपये भुगतान कराने व पेंशन शुरू कराने के एवज में कर्मचारी के पुत्र से 40 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा था। बाद में 20 हजार पहले और 20 हजार बाद में देना तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग झांसी में दर्ज कराई और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। जिसके चलते आज एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को कार्यालय परिसर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली शहर झांसी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें