
ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जिले में अपराध की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने खनन जगत में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात बदमाशों ने एक क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह नृशंस हत्या उस समय की गई, जब व्यवसायी अपने क्रेशर प्लांट पर सो रहे थे।मृतक की पहचान गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई है।

घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट की है। सुबह प्लांट पर काम करने पहुंचे कर्मचारियों ने खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम के साथ गहन जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे सिर कूचकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।इस हत्या की खबर फैलते ही पूरे खनन और क्रेशर व्यवसाय से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















