
गोण्डा: जिले मे विश्व विद्यालय की मांग कर रहे छात्रों को अभी तक सरकार की ओर से कई राहत नही मिली है जिसके कारण छात्रों मे नारजगी बढती देखी जा रही है। कोई कार्यवाही न होने पर छात्रों अपनी पंचायत तेज कर दी है । आज छात्रों ने गोंडा के इटियाथोक ब्लॉक में भैंस को ज्ञापन सोपा । छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय ने पूरा ज्ञापन पढ़कर भैंस को सुनाया व बताया कि विगत कई दिनों से हम लोग तथा विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन सोपा गया है लेकिन ज्ञापन का कोई भी असर अभी तक प्रशासन पर नहीं हो रहा है हमारे यहां कहावत है की भैंस के आगे बीन बजाने से कुछ नहीं होता इस प्रकार से हमें भी लगता है की प्रशासन को ज्ञापन देने से भी कुछ नहीं हो रहा है इसीलिए हमने सोचा कि प्रशासन को ज्ञापन देने की आवश्यकता नही हैं हम सभी लोग भैंस को ज्ञापन दे दें हो सकता है की भैंस ज्ञापन की गंभीरता को देखते हुए इस पर कुछ कार्रवाई कर दे क्योंकि दोनों एक ही समान है तो हम छात्रों को समझ में नहीं आया की भैंस जल्दी सुनेगी की प्रशासन तो प्रशासन को हम कई बार ज्ञापन दे चुके हैं तो इस बार हमने सोचा की भैंस को भी ज्ञापन दे दिया जाए हमें तो विश्वविद्यालय निर्माण से मतलब है भैंस बनवाए या प्रशासन वह मीडिया संयोजक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया की हमारा कार्यक्रम जब तक चलता रहेगा जब तक गोंडा में विश्वविद्यालय की स्थापना हो नहीं जाती व भैंस को ज्ञापन देने का यह भी संदर्भ है की भैंस के द्वारा रात को अपनी फौज भेज कर किसी छात्र को थाने में रात भर नहीं बैठाया जाएगा क्योंकि भैंस आम छात्रों का दर्द समझती हैं इस अवसर पर सतीश मिश्रा, सूरज शुक्ला, रंजीत पांडे, अवधेश तिवारी, दीनानाथ वर्मा, राहुल शुक्ला,संजय प्रजापति ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















