धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी, आरोपी पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारीसोनभद्र ।
  • बभनी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ
  • धर्म छिपाकर शादी करने और उसका यौन शोषण करने का कथित
  • मामला सामने आया है।
Share

AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । बभनी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धर्म छिपाकर शादी करने और उसका यौन शोषण करने का कथित मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की रहने वाली युवती से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की। खुद को कुंवारा बताते हुए उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।
जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को युवती कॉलेज गई थी, जहां आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे मध्य प्रदेश के सिंगरौली और फिर दुबई स्थित अपने रिश्तेदारों के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे करीब 21 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया।27 फरवरी को आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में, उसे बभनी क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया। पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे 10 मार्च को आरोपी के घर पहुंच गए, जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।पीड़िता ने परिजनों के साथ बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला लव जिहाद का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें