
AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । कोन थाना क्षेत्र में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में 26 मार्च की रात्रि गश्त और सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास बागेसोती क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक बोरी में रखे 3 बंडलों में कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर CG16AH1415, वास्तविक नंबर UP64AZ6401) भी बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन के रूप में हुई, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर है। जामातलाशी में एक कीपैड मोबाइल फोन और ₹200 नकद भी बरामद हुए।
इस मामले में थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आबकारी और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














