लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी डाला/अनपरा सोनभद्र।सोनभद्र पुलिस ने अनपरा क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात
  • का सनसनीखेज खुलासा करते हुए महज कुछ ही दिनों में पूरी गैंग को पकड़ लिया।
  • संयुक्त
  • पुलिस टीम और एसओजी की कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।27 मार्च को भारत
Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला/अनपरा

Advertisement

सोनभद्र
सोनभद्र पुलिस ने अनपरा क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए महज कुछ ही दिनों में पूरी गैंग को पकड़ लिया। संयुक्त पुलिस टीम और एसओजी की कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने हमला कर ₹63 हजार नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन किया गया।1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर अनपरा व शक्तिनगर पुलिस ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के पैर में गोली लगी। मौके से धीरज यादव और हरिओम जायसवाल को भी दबोच लिया गया, जबकि साजिशकर्ता चन्द्रेश यादव को बाद में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चन्द्रेश यादव पहले भारत फाइनेंस कंपनी में काम कर चुका था और उसे कलेक्शन के दिन और सिस्टम की पूरी जानकारी थी। उसी ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिलवाया। यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज यादव ओबरा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ महामंत्री रह चुका है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, ₹28,500 नकद, बायोमेट्रिक मशीन, टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें