पुरानी रंजिश और जादू-टोना के शक में ली जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।
  • जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित
  • कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
Share

सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए इस मामले का पर्दाफाश किया।घटना 14 मार्च 2026 की है, जब शिवचरन गोड़ को मुख्य आरोपी राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल से साथ लेकर गया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। 19 मार्च को सोन नदी किनारे ‘गुजरी’ नामक स्थान पर एक सड़ी-गली हालत में शव मिला, जिसकी पहचान बाद में शिवचरन गोड़ के रूप में हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से 3 अप्रैल को ग्राम चौरा टोला बिजौरा में दबिश देकर तीनों आरोपी राम प्रसाद (45), छोटे लाल (40) और परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव (22) को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात तीनों ने शिवचरन के साथ शराब पी थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा लगे।जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राम प्रसाद का आरोप था कि मृतक ने उसका बैल बेचकर पैसे नहीं दिए थे, जबकि अन्य आरोपियों को उस पर जादू-टोना करने का शक था। आपसी रंजिश और अंधविश्वास ने मिलकर इस जघन्य अपराध को जन्म दिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि छोटी रंजिश और अंधविश्वास किस तरह एक बड़ी वारदात का कारण बन जाते हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें