मंदिर में घुसपैठ और आगजनी की कोशिश,ग्रामीणों ने दो संदिग्ध पकड़े

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।
  • आस्था पर चोट पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है।
  • चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत
  • स्थित
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । आस्था पर चोट पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने घुसपैठ कर तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश की। हालांकि चोरी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक किसी बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई, लेकिन स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।जानकारी के अनुसार देर रात कुछ युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुए और सबसे पहले पुजारी के कमरे व मंदिर के ताले के साथ छेड़छाड़ की।

Advertisement

इसके बाद अंदर रखे सामान को खंगालने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई विशेष सामान चोरी होने की पुष्टि नहीं हो पाई। आरोपियों ने मंदिर के पिछले हिस्से के रोशनदान को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।घटना का सबसे संवेदनशील पहलू तब सामने आया जब आरोपियों ने मंदिर में रखे झंडे और वस्त्रों को मूर्ति पर रखकर आग लगाने का प्रयास किया। इस हरकत से मूर्ति को आंशिक नुकसान पहुंचा, जिससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुईं।घटना की भनक लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें