
AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम नरेश बैसवार (44 वर्ष) निवासी बर-कन्हरा के रूप में हुई है, जो बीती रात से लापता बताए जा रहे थे। सुबह उनका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत के खलिहान में पड़ा मिला।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला साधारण मौत का नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हो रहा है। जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे घटना को हत्या बताते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, लेकिन खलिहान में मिले इस शव ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















