टैंकर में छिपाकर गांजा तस्करी, 2.27 क्विंटल बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी, सोनभद्र।
  • गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पेट्रोल-डीजल ढोने वाले टैंकर को ही तस्करी का जरिया बना लिया।
  • गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में कार्रवाई करते हुए 2.27 क्विंटल गांजा बरामद किया है।
  • मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर टीम प्रभारी रमेश राम और उप निरीक्षक शशिकांत
Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पेट्रोल-डीजल ढोने वाले टैंकर को ही तस्करी का जरिया बना लिया। गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में कार्रवाई करते हुए 2.27 क्विंटल गांजा बरामद किया है।

Advertisement

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर टीम प्रभारी रमेश राम और उप निरीक्षक शशिकांत राय के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध टैंकर को रोका। सफेद रंग के इस टैंकर (नंबर UP75M8553) की जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर नौ बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था।बरामद गांजे की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद वसीर, निवासी पूरेदुलम अमावा, थाना रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा झारखंड से रायबरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।टैंकर में गांजा छिपाने का यह तरीका देख पुलिस भी हैरान है। लगातार बदलते तरीकों के बावजूद पुलिस की सतर्कता से तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें