पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • Ad/गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई।
  • दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Share

Ad/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को लेकर परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो सलखन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

घटना के बाद घायल युवक को परिजन लेकर चोपन थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते विवाद लगातार बढ़ता गया। सूचना के बाद पुलिस ने घायल युवक को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें