
अम्बेडकरनगर। जिले में पहुँचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश मे कोई उसके खिलाफ बोल न पाए इस लिये अघोषित इमरजेंसी लगाई हुई है कोई भी सही बात बोल नही सकता, यहां तक कि पत्रकार भी, यदि सही बात लिख दिया तो पत्रकारों पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा, देवरिया काण्ड मामले में सपा के किसी नेता के न जाने के सवाल पर सीधा जबाब न देते हुए बीजेपी को घेरने का प्रयास करते हुए कहा कि बीजेपी एक ही पक्ष के यहां गए,जबकि मौते दोनो तरफ हुई थी,, जब हम जाएंगे तो दोनों पक्षो के यहां जाएंगे, इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बताया गया कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा नेता राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने देवरिया किसी सपा नेता के न जाने के सवाल पर कहा कि घटना दुखद है, दोनो परिवारों में मौत हुई है, जब हम जाएंगे तो दोनों जगह जाएंगे, बीजेपी के लोग सिर्फ एक जगह गए, जबकि दोनो जगह जाना चाहिए था, जब दोनों परिवारों के लोग मरे है तो दोनों परिवारों के बच्चों को सांत्वना देना चाहिए था, लेकिन बीजेपी के लोग सिर्फ एक ही स्थान पर गए, इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जांच में जो दोषी मिले उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद की गिफ्तारो के सवाल पर कहा कि बीजेपी के लोग विपक्ष की आवाज को दबा रहे है, बीजेपी के विरुद्ध कोई कुछ बोल न पाए इसलिए पूरे देश मे अघोषित रूप से इमरजेंसी लगाए हुए, उन्होंने पत्रकारों को भी ताकीद करते हुए कहा कि आप लोग भी सम्भल कर बोलना नही तो आप लोगो के विरुद्ध भी कार्यवाहो होगी।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















