लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
  • चोपन नगर स्थित
  • सोन छठ घाट पर हर वर्ष बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन होता है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित
  • करते हैं।
Share

सोनभद्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चोपन नगर स्थित सोन छठ घाट पर हर वर्ष बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन होता है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों को देखा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।चोपन नगर का सोन तट छठ पूजा के प्रमुख आयोजन स्थलों में शामिल है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना रहती है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा के कई स्तरों पर व्यापक इंतजाम किए जाते हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। जिलाधिकारी और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन छठ पूजा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। अधिकारियों का प्रयास है कि श्रद्धा, आस्था और परंपरा के इस महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और हजारों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें। इस दौरान सोनभद्र डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र जनपद का सबसे बड़ा छठ पूजा यहां पर होता है जहां सबसे अधिक भीड़ होती है । ऐसे में ऐतिहातन सभी सुरक्षा के मानको का ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है। बात करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि सभी छठ घाटों पर पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। इसके अतिरिक्त महिला पुलिस व शादी वर्दी में भी पुलिस मौजूद रहेगी।किसी भी नए छठ घाट पर पूजन न करने की भी अपील की गई। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस की मौजूदगी के साथ ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें