जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित
  • बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त
  • पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित
Share

सोनभद्र में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी बनाने की अपील की। खास फोकस महिला मतदाताओं और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर है। इसके लिए नवंबर में चार विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित किए गए हैं। सोनभद्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में राजनीतिक दलों को विधानसभा वार आलेख्य मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान में महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने, जेंडर रेशियो में सुधार करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथों पर विशेष सक्रियता रहेगी।

Advertisement

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय रखने और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। बैठक में कांग्रेस, सपा, भाजपा, सीपीआईएम, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके। मतदाता सूची में नाम है या नहीं, एक बार जरूर कर लें जांच क्योंकि लोकतंत्र में आपकी पहचान भी जरूरी है और आपका मतदान भी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें