
जनगणना-2027 को लेकर सोनभद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात यह है कि इस बार जनगणना में आम नागरिकों को खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का मौका दिया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं पोर्टल पर अपने परिवार की स्व-गणना पूरी कर जनपदवासियों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है। 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका मिलेगा, इसके बाद प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर सोनभद्र में प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर इसकी शुरुआत की और जिले के लोगों से भी डिजिटल माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की अपील की।

इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सकते हैं और परिवार से जुड़े निर्धारित 40 सवालों के जवाब भरकर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना होगा, जिसे प्रगणक के घर पहुंचने पर उपलब्ध कराना होगा। वहीं, एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य होगा।

सोनभद्र में इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए 16 चार्ज अधिकारी, 4,469 गणना ब्लॉक और कुल 4,428 कार्मिकों की तैनाती की गई है। इनमें 3,781 प्रगणक और 647 सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट अपील की है कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसलिए प्रत्येक परिवार अपनी सही और पूरी जानकारी दर्ज कराए, ताकि जनगणना-2027 को सफल बनाया जा सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 17, 2026रबी की बुआई के बीच खाद को लेकर किसानों को राहत,जाने वजह
सोनभद्रNovember 17, 2026खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का मौका, मिलेगा यह लाभ
उत्तरप्रदेशNovember 17, 2026जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक
उत्तरप्रदेशNovember 17, 2026मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
















