राम मंदिर को कानून व संविधान के अंतर्गत देता है कोई विदेशी चंदा, जाने वजह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अलीगढ़।  जिले के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में दर्जा प्राप्त
  • राज्य मंत्री अशफाक सैफी केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लेकर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करने के लिए पहुंचे थे।
  • जहां उन्होंने विदेशों से मदरसों को आने वाली विदेशी फंडिंग पर प्रदेश सरकार के द्वारा कराई जा रही जांच पर कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा मदरसों में विदेशों से होने वाली फंडिंग को लेकर…
  • वहीं 2014 से पहले मदरसे तालीम देने के इदारे थे।
Share

अलीगढ़।  जिले के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशफाक सैफी केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लेकर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने विदेशों से मदरसों को आने वाली विदेशी फंडिंग पर प्रदेश सरकार के द्वारा कराई जा रही जांच पर कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा मदरसों में विदेशों से होने वाली फंडिंग को लेकर कराई जा रही जांच में कोई बुराई नहीं है। वहीं 2014 से पहले मदरसे तालीम देने के इदारे थे। लेकिन 2014 के बाद जब केंद्र ओर प्रदेश में मोदी योगी की सरकार बनी उसके बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ काम किया गया। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा मदरसों में होने वाली विदेशी फंडिंग को लेकर कराई जा रही जांच के मामले में कहा कि ये देश कानून से चलता है अगर योगी सरकार के द्वारा मदरसों में गलत तरीके से आ रही विदेशी फंडिंग की जांच कराई जा रही है तो इस जांच में कोई बुराई नहीं है। इसके साथ ही दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा कि उनकी केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करते हुए आईएएस और आईपीएस व डॉक्टर इंजीनियर बनें। वही उनकी सरकार से पहले मदरसों को लेकर लोग समझा करते थे कि एक बच्चा होगा जो सिर पर टोपी लगाएं ओर ऊंचा पाजामा पहने हुए हिलता हुआ दिखाई देगा। लेकिन उनकी सरकार बनने के बाद अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मदरसों में तालीम हासिल करने वाले बच्चे अब पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद सहित प्रतियोगिताओ में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मदरसों में होने वाली विदेशी फंडिंग को लेकर कराई जा रही जांच में कोई बुराई नहीं है। अगर मदरसों में गलत तरीके से फंडिंग हुई हैं तो उसकी जांच जरूर होनी चाहिए। क्योंकि ये देश कानून से चलता है, ओर सबको कानून के दायरे में रहकर ही अपना काम करना पड़ेगा। आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन के सवाल पर अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जमीन दी गई है, अगर उन लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री को उद्घाटन करने के लिए बुलाते हैं तो ये बहुत ही अच्छा है। तो वहीं मस्जिद का भी पीएम के द्वारा उद्घाटन करना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये विषय प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत हैं। इस पर हम लोग क्या कह सकते है।साथ ही उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मस्जिद वाले उनको भी मस्जिद का उद्घाटन के लिए न्योता ना दें? कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है।  मंदिर के बनने से अल्पसंख्या के समुदाय के लोगों में भी खुशी की लहर है। वहीं राम मंदिर को विदेशी चंदा मिलने जा रहा है ओर मस्जिद को विदेशी चंदा स्वीकार करेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि विदेशी चंदा अगर नियमअनुसार और देश के कानून और संविधान के अंतर्गत कोई विदेशी चंदा देता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आजम खान को लेकर उन्होंने कहा कि नहीं जो जैसे कर्म करेगा उसको स्थान वहीं मिलेगा।वहीं ओवेसी के द्वारा फिलिस्तीन के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए जाने को लेकर कहा कि ओवैसी तो कुछ भी कर सकते है उनके लिए क्या कहा जायेगा। 

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें