भाजपा विधायक का विवादित बोल, मां लक्ष्मी को ऐसे शख्स की जुबान को खत्म कर देना चाहिए….

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बलिया।
  • मां लक्ष्मी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए विवादित
  • पोस्ट पर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने  करारा जवाब देते हुए कहां कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सही कहा कि इंसान दो हाथ, दो पैर के साथ
  • जन्म लेता है ,लेकिन भगवान एक जुबान भी देता है।
Share

बलिया। मां लक्ष्मी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए विवादित पोस्ट पर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने  करारा जवाब देते हुए कहां कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सही कहा कि इंसान दो हाथ, दो पैर के साथ जन्म लेता है ,लेकिन भगवान एक जुबान भी देता है। उस जुबान को इस्तेमाल करने के लिए। ऐसे शख्स  जब मां लक्ष्मी पर सवाल उठाते हैं तो मेरा मानना है कि ऐसे शख्स की जुबान को मां लक्ष्मी को खत्म कर देना चाहिए, कि न रहेगा बाँस न बजेगी बांसुरी।

Advertisement

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा कि  माँ लक्ष्मी कोई मनुष्य के रूप में अवतार लेने वाली देवी नही हैं। माँ लक्ष्मी, मां दुर्गा या माँ सरस्वती के रूप ये दिखाती है कि स्त्री अलग अलग रूप में कैसी दिखती है। जिस चार हाथ की बात करते हैं अक्ल के पैदल लोंगो को बताना चाहती हूं कि जो पैसे देकर टिकटे खरीदते हैं और माँ लक्ष्मी के जिस चार हाथो पर सवाल खड़ा कर रहे हैं वो चार चिन्ह है।ये बतातेहै की देवी के रूप में स्त्री चाहे तो धन और वैभव के साथ-साथ एक स्थायित्व भी दे सकती है। मैं चाहती हूं कि वह घर जाकर अपनी मां से पूछे कि वह माँ लक्ष्मी के बारे में क्या कहती हैं इसके बाद टिप्पणी करें तब मैं जानुगी कि वह अपनी मां का दूध पिए हैं। वही कहा कि यह सब सनातन विरोधी है। कई वर्षों से प्रयास हो रहा है कि हिंदू और सनातन विचारधारा को समाप्त किया जाए लेकिन यह आज तक समाप्त नहीं हुआ। अखिलेश यादव तीन और लोगों को इकट्ठा कर ले अखिलेश यादव की राजनीतिक अर्थी उठाने के लिए काफी हैं।अखिलेश यादव को ऐसे विवादित बयानों पर सामने आकर खंडन करना चाहिए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें