
(रिपोर्ट गणेश कुमार/आलोक तिवारी)
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित विकास नगर वार्ड नंबर तीन में पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई उसके साथ ही लोगों को बताया गया कि इस समय जो भाजपा की सरकार देश प्रदेश में बनी है वह आप सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है देश के सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके आदर्शों को लोग मान रहे हैं।

इस समय की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विश्वास के तर्ज पर देश व प्रदेश में कार्य कर रही है। इसको साथ ही पूर्व सांसद ने बढ़ती हुई जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब तबके के लोगों को कंबल वितरित किया। इस दौरान सांसद ने यह भी कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा देश और प्रदेश में चलाई जा रही आम जनमानस के लिए योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचने को भाजपा सरकार कटिबंध है। आज हर भाजपा का पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र गांव तबके में पहुंचकर हर घर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए जागरुकता, गोष्ठी, कार्यशाला के माध्यम से लोगों जानकारी दी गई। श्री कुशवाहा ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास की सरकार विश्वास के साथ फिर एक बार बनेगी। एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार पीएम मोदी को फिर पीएम बनने के लिए संकल्प के साथ पार्टी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर रोशन लाल यादव, बिंदु यादव, यादवेंद्र, मुन्ना कुमार, सुमन, विकास, अंशु सहित आदि लोग मौजूद रहे।


Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















