सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पतंजलि योग परिवार सोनभद्र की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नियमित योग कक्षा का 12वां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सोनभद्र बार सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम रविवार को प्रातःकालीन योग कक्षा के पश्चात आयोजित हुआ, जिसमें पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ सोनभद्र बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज व मुकेश उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक रमेश राम पाठक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।योग गीत व स्वागत गीत के साथ दयानंद मौर्य, बहन पूनम एवं सावित्री ने प्रस्तुति दी। वहीं सूरज चौबे, अनिल चौरसिया व संकट मोचन ने कठिन योगाभ्यास कर योग की शक्ति का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी ने किया। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा सहित कार्यकारिणी सदस्यों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।योग को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को भी अंगवस्त्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने सभी से “करें योग, रहें निरोग, स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं” का संकल्प दिलाया।संगठनात्मक बैठक में मनोज कुमार सिंह को पतंजलि योग समिति का जिला संरक्षक तथा दिनेश कुमार पाठक को जिला सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। युवा भारत संगठन में वैभव शर्मा को तहसील प्रभारी तथा राम पूजन, सूरज चौबे और हेमंत कुमार को जिम्मेदारी दी गई।कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति के जिला व तहसील पदाधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक, व्यवसायी तथा बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। दुद्धी, ओबरा, घोरावल व रॉबर्ट्सगंज तहसीलों से आए पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव व अरुण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
