AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर जरूरी वस्तु महंगी हो गई है, जबकि रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले ही केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आगाह कर चुके थे, लेकिन सरकार ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा आज देश की जनता भुगत रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Breaking_NewsMay 18, 2026तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर
सोनभद्र न्यूज़May 18, 2026शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत, एक गंभीर घायल
Breaking_NewsMay 17, 2026सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम
