
कोन/सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 27 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चांचीकला पुलिया के पास से धर्मेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव, निवासी परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कोन में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना कोन में गोवध अधिनियम से संबंधित मुकदमा मु0अ0सं0 23/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 4, 2026बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया जनसत्ता दल, छाता,तिरपाल सहित अन्य राहत सामग्री का किया वितरण
सोनभद्रSeptember 4, 2026निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार, कोन पुलिस ने चांचीकला पुलिया से दबोचा
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026सोनभद्र में सपा नेता और खनन कारोबारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप
















