काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • ANTF मेरठ, एसओजी सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त
  • टीम ने काजू के छिलकों की आड़ में गांजे की तस्करी का खुलासा किया है।
Share

सोनभद्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF मेरठ, एसओजी सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने काजू के छिलकों की आड़ में गांजे की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने आयशर कैंटर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एटा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF यूनिट मेरठ, एसओजी सोनभद्र और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर लोढ़ी स्थित चुर्क मोड़ यात्री शेड के पास चेकिंग की गई। इस दौरान एक आयशर कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच तीन प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर रखा गया 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ।मौके से पुलिस ने वाहन चालक ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के किशनपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल आयशर कैंटर, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।वीओ— पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था। इसे एटा में एक व्यक्ति को पहुंचाना था। आरोपी के मुताबिक, ओडिशा के एक व्यक्ति ने उसे गांजा लाने के लिए कैंटर उपलब्ध कराया था और इस काम के बदले 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया था।पुलिस ने इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एटा में पहले भी धोखाधड़ी, जालसाजी और आयुध अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज रहे हैं। काजू के छिलकों की आड़, कैंटर में गांजे की खेप और 40 हजार रुपये का लालच सोनभद्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अंतर्राज्यीय तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें