तेज रफ्तार का दिखा कहर, कार व टीपर भीषण टक्कर के बाद लगी आग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।
  • डाला में चोपन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए टिपर से जा टकराई।
  • टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर बाद कार आग का गोला बन गई।
  • गनीमत
Share

सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। डाला में चोपन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आए टिपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर बाद कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना हादसा बेहद भयावह हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे से लेकर कार में आग लगने तक का पूरा मंजर दिखाई दे रहा है। कार सवारों की चीख-पुकार और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता ने तीन जिंदगियां बचा लीं, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।

घटना डाला चौकी क्षेत्र में वैभव मंडपम के सामने की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चोपन की ओर से डाला की तरफ अत्यधिक तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान सामने आए टिपर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद टिपर चालक नीचे उतरता दिखाई देता है। वहीं, कुछ ही देर में कार से आग की लपटें उठने लगती हैं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पहल करते हुए कार में सवार तीनों लोगों को चालक समेत बाहर निकाला। कार में हिमांशु सिंह पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 23 वर्ष, सत्यार्थ सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह उम्र 18 वर्ष और अविनाश सिंह पुत्र मनोज सिंह उम्र 20 वर्ष सवार थे। तीनों आश्रम मोड़, थाना म्योरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

Advertisement

हादसे में कार सवार तीनों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। उधर, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। सीसीटीवी फुटेज हादसे की भयावहता और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों को बयां कर रहा है। सवाल यही है कि अगर कुछ मिनट की देरी हो जाती तो यह हादसा कितनी बड़ी अनहोनी में बदल सकता था। एक बार फिर सड़क पर रफ्तार का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बचा। चोपन थाना क्षेत्र के डाला में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की घटना।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें