
सोनभद्र। डाला बारी में खनन क्षेत्र के करीब हुए सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय जगदीश कोल की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कोल बस्ती चकदहिया निवासी जगदीश कोल बाइक से डाला बारी स्थित क्रेशर प्लांट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खनन क्षेत्र के करीब वह एक हाइवा की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर डाला पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी चोपन भिजवाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान जगदीश कोल की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। खनन क्षेत्र के आसपास हुए इस हादसे ने एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026सोनभद्र। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की पहल पर जरूरतमंदों की आंखों में लौटेगी रोशनी
अपराधNovember 12, 2026डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अपराधNovember 12, 2026साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
















