
सोनभद्र। जिले के दूरस्थ एवं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। चोपन विकास खंड की कनच ग्राम सभा के पकरी स्थित लीलावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दर्जनों लोगों की आंखों की जांच की। जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 12 मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की पहल पर आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मे की जरूरत पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। वहीं, मोतियाबिंद से पीड़ित 12 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन में दोबारा रोशनी लौटाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। आर्थिक अभाव के कारण आज भी तमाम लोग समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देना ही इस पहल का उद्देश्य है।

उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्यामाचरण उर्फ बबलू गिरी रहे। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना धांगर, निर्भय पाण्डेय, लल्लू धांगर, रमेश चौबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस निःशुल्क नेत्र शिविर की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026सोनभद्र। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तरप्रदेशNovember 12, 2026भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की पहल पर जरूरतमंदों की आंखों में लौटेगी रोशनी
अपराधNovember 12, 2026डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अपराधNovember 12, 2026साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
















