एसपी अभिषेक वर्मा ने चुर्क पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन परखने के लिए टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई।
  • एसपी ने सैनिक सम्मेलन आयोजित
  • कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित
Share

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन परखने के लिए टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। एसपी ने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही यूपी-112 सहित विभिन्न थानों के वाहनों और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का निरीक्षण अभियान देखने को मिला। साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया।

पुलिस बल में एकरूपता और टीम भावना मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। साथ ही शस्त्रों के संचालन और प्रशिक्षण का अभ्यास भी कराया गया।एसपी ने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने की नसीहत भी दी। वहीं यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई।

Advertisement

वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ वायरलेस सेट, दंगा नियंत्रण उपकरण, प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा कार्यशीलता परखी गई। एसपी ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए सभी संसाधनों को हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम और बैरकों का भी जायजा लिया गया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें