
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन परखने के लिए टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। एसपी ने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही यूपी-112 सहित विभिन्न थानों के वाहनों और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का निरीक्षण अभियान देखने को मिला। साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया।

पुलिस बल में एकरूपता और टीम भावना मजबूत करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई गई। साथ ही शस्त्रों के संचालन और प्रशिक्षण का अभ्यास भी कराया गया।एसपी ने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस कर्मियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने की नसीहत भी दी। वहीं यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई।

वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ वायरलेस सेट, दंगा नियंत्रण उपकरण, प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा कार्यशीलता परखी गई। एसपी ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए सभी संसाधनों को हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम और बैरकों का भी जायजा लिया गया। साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशNovember 13, 2026विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन की इसर रहेगी पैनी नजर
उत्तर प्रदेशNovember 13, 2026छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मगरमच्छ वाले जलाशयों पर जाल लगाने के निर्देश
उत्तर प्रदेशNovember 13, 2026जनगणना 2027: 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, डीएम ने की सहभागिता की अपील
अपराधNovember 13, 20261.250 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, नाम पढ़ते उड़जाएगा होश
















