विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन की इसर रहेगी पैनी नजर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
  • निष्पक्ष और भयमुक्त
  • मतदान सुनिश्चित
Share

सोनभद्र। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए अब जिले के संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां मतदाताओं को डराने, धमकाने, दबाव बनाने या प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित करने की आशंका है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न हुआ। पहली पाली में ओबरा और घोरावल विधानसभा क्षेत्रों तथा दूसरी पाली में दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और वल्नरेबिलिटी मैपिंग मैनुअल के अनुरूप संवेदनशील क्षेत्रों, मतदाताओं के समूहों और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही ऐसे मामलों में प्रभावी निरोधात्मक और विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।पुराने चुनावों के अनुभव के आधार पर होगी मैपिंगडीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 और लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों, पूर्व में मिली शिकायतों और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों को ध्यान में रखकर मैपिंग की जाए।

Advertisement

अधिकारी केवल कागजी रिपोर्ट तैयार न करें, बल्कि मौके पर पहुंचकर वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी जुटाएं।उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मतदाताओं या मतदाताओं के समूहों को चिह्नित किया जाए, जिन्हें मतदान के दौरान किसी व्यक्ति या समूह की ओर से भय, दबाव अथवा प्रलोभन दिए जाने की आशंका हो। इसके साथ ही मतदान को प्रभावित करने की परिस्थितियां पैदा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।तथ्यपरक रिपोर्ट नहीं दी तो तय होगी जिम्मेदारीजिलाधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जुटाई गई जानकारी निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में किसी तरह की लापरवाही या तथ्यों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव और बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें